मुख्य बातें

डीएसपीएमयू… 10 दिन के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा एकेडमिक कैलेंडर – Ranchi News

डीएसपीएमयू… 10 दिन के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा एकेडमिक कैलेंडर – Ranchi News



डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एक व्यक्ति एक पद लागू होने के नोटिफिकेशन जारी होने बाद विवि शिक्षकों के बीच असंतोष बढ़ा है। क्योंकि दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके वोकेशनल कोर्सों के डायरेक्टर और को-ऑर्डिनेटर अपने पद पर बने हुए हैं। सोमवार को वीसी प्रो. राजीव मनोहर से टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधि सचिव डॉ अशोक नाग के नेतृत्व में मिले और शिक्षक, शिक्षा और छात्रों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। वीसी ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रशासनिक पदों को लेकर रिवाइज्ड लिस्ट जारी की जाएगी। वर्षों पुराने टीए-डीए और ठहराव भत्ता की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही शिक्षकों के लिए जिम, बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट और क्रिकेट अभ्यास पिच जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना भी साझा की। इस दौरान डॉ अशोक नाग ने अपनी लिखी पुस्तक आज लॉकडाउन है… वीसी को भेंट किया। परीक्षाओं से जुड़े पारिश्रमिक भुगतान में देरी मामले में वीसी ने कहा कि मिड सेमेस्टर, सेमेस्टर और प्रैक्टिकल परीक्षाओं का भुगतान के लिए कंटिंजेंसी फंड बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के तहत लाइट-पंखा, सफाई की व्यवस्था, लैब को अपडेट, क्लास-रूम की नंबरिंग करने और शौचालयों की नियमित सफाई करने की बात कही गई। सभी विभागों में एचओडी के लिए अलग चैंबर बनाने की योजना भी सामने आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *