मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: लुधियाना में चप्पलों का हार पहनाकर युवक को पीटा; मुक्तसर में छात्रा का सुसाइड, सदमे में 6 की तबीयत बिगड़ी – Mohali News


लुधियाना में लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को आज (29 अप्रैल) स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। 5 दिनों से फरार चल रहे आरोपी को जब लोगों ने इलाके में देखा, तो उसे पकड़कर सबक सिखाया।

.

महिला के पड़ोसियों और स्थानीय लोगों का आरोप कि घटना के बाद से आरोपी युवक इलाज के पैसे देने के नाम पर टाल-मटोल कर रहा था और छिपता फिर रहा था। आज जैसे ही आरोपी इलाके में दिखाई दिया, उसे घेर लिया। लोगों ने उसके गले में चप्पलों का हार डाला और जमकर पीटा। उन्होंने कहा कि एक तरफ उसने महिला को अधमरा कर दिया और दूसरी तरफ अब अपनी जिम्मेदारी से भागता फिर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

मुक्तसर में नर्सिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा का सुसाइड, सदमें में 2 रूममेट समेत छह और छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के गांव बादल में स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंसेज के होस्टल में छात्रा की मौत हो गई। बीती देर रात जीएनएम (सेकेंड ईयर) की 20 वर्षीय छात्रा के कमरे में फांसी लगा ली।

मृतका की पहचान तनू निवासी जिला रोपड़ के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना होस्टल नंबर दो में रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। उस समय छात्रा कमरे में अकेली मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक घटना का पता चलने पर अन्य छात्राओं ने तुरंत होस्टल प्रबंधन को सूचित किया।

घटना के बाद होस्टल में रहने वाली मृतका की दो रूममेट समेत कुल छह छात्राओं की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिन्हें रात करीब 11 बजे दो बार संस्थान की एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल बादल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत की खबर सुन इन रूममेट्स की हालत बिगड़ी है।

बठिंडा में जमीन विवाद में गोलीबारी, 1 घायल

बठिंडा के गांव गुरुसर सैणेवाला में जमीनी विवाद में गोलीबारी हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोटकपूरा पुलिस एक दर्ज मामले में गिरफ्तारी करने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली पुलिस द्वारा चलाई गई या किसी अन्य व्यक्ति ने। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

मोहाली में रिलायंस गोदाम में आग लगी-VIDEO

मोहाली में बनूड़ के नजदीक स्थित खेड़ी गांव में रिलायंस के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा ग्रॉसरी का सामान, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग ने पास में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी बुरी तरह जल गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *