मुख्य बातें

वाराणसी में रोड-शो के दौरान वाहनों की नो-एंट्री: पीएम विजिट में भोर से ट्रैफिक एडवाइजारी, नो-व्हीकल जोन के साथ डायवर्जन लागू – Varanasi News

वाराणसी में रोड-शो के दौरान वाहनों की नो-एंट्री:  पीएम विजिट में भोर से ट्रैफिक एडवाइजारी, नो-व्हीकल जोन के साथ डायवर्जन लागू – Varanasi News

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे लंबा रोड-शो करेंगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू किया है। शहर की कई सड़कें सुबह से नो-व्हीकल जोन रहेंगी तो पूरा रूट पुलिस-अफसरों की निगरानी में क्लीन रहेगा। BLW से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक रूट को पीएम के निकलने से पहले ही जीरो मूवमेंट कर दिया जाएगा। इसके लिए सुबह से ही पीएम विजिट ट्रैफिक एडवाइजारी लागू कर दी है। शहर में सुरक्षा के साथ बेहतर यातायात के लिए कठोर कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट को सुचारू करने के लिए शहर में बसों और चार पहिया वाहनों की इंट्री रोक दी है। बुधवार की सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक डायवर्जन लागू किया गया है। आज शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या परिवर्तित रहेगी। हालांकि यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें। बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर सिनेमा हाल तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सूर्य सरोवर, डी-5 रेलवे क्रासिंग, गोमती मार्केट और इंटर कालेज चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
काशी विश्वनाथ धाम तक डायवर्जन सुबह के समय काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों पर भी रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वीआईपी मूवमेंट के दौरान लकड़मंडी तिराहा, मरीमाई तिराहा, मलदहिया चौराहा और पिशाचमोचन तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों से वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। लहुराबीर, मैदागिन और गोदौलिया क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। टेम्पो, ट्रेवलर, बस और चार पहिया वाहनों को समय से पहले ही रोक दिया जाएगा। सोनारपुरा और जंगमबाड़ी से भी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। राजघाट पुल से सूजाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह 10 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी अवश्य ले लें।स्कूल, कार्यालय और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निकलने वाले लोग समय से पहले घर से निकलें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *