मुख्य बातें

विभिन्न नृत्य समूहों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां आज: देख सकते हैं नाटक कथा कोलाज भी ; जानिए शहर में कहां-क्या खास रहेगा – Bhopal News

विभिन्न नृत्य समूहों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां आज:  देख सकते हैं नाटक कथा कोलाज भी ; जानिए शहर में कहां-क्या खास रहेगा – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट

शहर के डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे इस काम के कारण जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर कालीपरेड तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया है। पढ़ें पूरी खबर…

रेल यात्रियों के लिए सूचना

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के अनुसार जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक का असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर साफ दिखेगा। 21 अप्रैल से 12 मई के बीच 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, जबकि 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमोडलिंग कार्य का असर अब भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। रेलवे प्रशासन ने एहतियातन 20 ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई बदलाव करते हुए उन्हें प्रयागराज स्टेशन के बजाय प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

विश्व नृत्य दिवस

कला और संस्कृति को समर्पित संस्था संस्कार भारती की भोपाल नगर इकाई द्वारा 29 अप्रैल को ‘विश्व नृत्य दिवस’ के अवसर पर एक विशेष नृत्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में फिल्मी थीम पर आधारित विभिन्न नृत्य समूहों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

यह आयोजन 29 अप्रैल, बुधवार को शाम 6 बजे से मानस भवन, भोपाल में आयोजित होगा। संस्था ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

एग्जीबिशन

शलाका 72 के तहत गोंड कलाकार प्रदीप मरावी की चित्र प्रदर्शनी सह-विक्रय मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स में आयोजित है। यह प्रदर्शनी 3 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जहां दर्शक पारंपरिक कला और चित्रों का अवलोकन कर सकेंगे।

चतुर्भुज ग्रुप पेंटिंग एग्जीबिशन इन दिनों आलियांस फ्रांसिस शाहपुरा में चल रही है यहां पर आप सुबह 10 से शाम 7 बजे तक पहुंच सकते हैं।

नाटक

दुष्यंत कुमार संग्रहालय में आज से 4 दिवसीय नाट्य समारोह ‘अंतर्नाद 2026’ चल रहा है, एसेम्बल थियेटर इन एजुकेशन सोसायटी द्वारा आयोजित इस समारोह में ‘मंच से मन तक’ थीम के तहत विविध नाट्य रूप प्रस्तुत किए जा रहे हैं। आज 28 अप्रैल को ‘कथा कोलाज’’ नाटक का मंचन शाम 7 बजे होगा।

कैंपस/जॉब

पीजी

बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी में यूजी फर्स्ट ईयर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 मई कर दी गई है। सर्वर समस्या, संबल योजना रजिस्ट्रेशन और हिंदी जानकारी की कमी से कई छात्र फॉर्म नहीं भर सके थे। अब छात्र फीस भरकर आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें राहत मिली है।

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

ई-प्रवेश

12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत पहले ई-प्रवेश के माध्यम से छात्रों को कॉलेज आवंटित किया जाएगा, इसके बाद संस्थान स्तर पर काउंसलिंग कराई जाएगी।

नई व्यवस्था में छात्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगी।

नीट

भोपाल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आगामी नीट परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट जारी किया है। परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी वाले एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *