![]()
सोनीपत नगर निगम चुनाव इस बार बेहद रोचक और कांटे की टक्कर वाला नजर आ रहा है। मेयर पद के लिए जहां 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं पार्षद पद के लिए शुरूआत में 110 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान तीन नामांकन रद्द हो गए, जबकि भाजपा और कांग्रेस द्वारा 19 उम्मीदवारों के नाम वापस करवाए गए। इसके बाद अब कुल 88 पार्षद प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। 22 वार्डों में फैले इस चुनाव में दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, वहीं कुछ जगहों पर बागी और निर्दलीय उम्मीदवार मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं। नए चेहरों पर दांव, बागियों ने बढ़ाई चुनौती
इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कई नए चेहरों को मौका दिया है। कांग्रेस ने खास तौर पर नए और शिक्षित उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, जबकि भाजपा ने भी कई वार्डों में बदलाव करते हुए नए प्रत्याशी उतारे हैं। वार्ड नंबर 8 में भाजपा के पूर्व पार्षद पुनीत राई टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।
22 वार्डों में सीधा भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। कांग्रेस पार्टी ने 19 और भाजपा ने 10 नए चेहरे मैदान में उतारे हैं।
अब वार्ड वाइज बीजेपी और कांग्रेस कैंडिडेट्स के बारे में जानिए… वार्ड 1: अनुभव बनाम अनुभव
सोनीपत में भाजपा ने वार्ड नंबर 1 से हरिप्रकाश सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है और 51 वर्षीय हरि प्रकाश सैनी ने दसवीं तक के पढ़ाई पूरी की हुई है और वह पिछली बार भी पार्षद बने थे और बीजेपी पार्टी से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं वार्ड नंबर 1 से उनके सामने कांग्रेस के जयकुंवार है। वे भी 10वीं पास है और 50 वर्षीय जयकुंवार पहले भी पार्षद रह चुके हैं। वार्ड 2: नए चेहरों की टक्कर
वार्ड नंबर 2 में मुकेश बामनिया को भाजपा ने अपना कैंडिडेट बनाया है। मुकेश ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की है और वह करीबन 48 साल के हैं और पहली बार चुनावी मैदान में है।
वहीं वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस पार्टी ने पवन मेहरा को अपना उम्मीदवार बनाया है और वह एजुकेटेड है और उन्होंने एम ए तक की पढ़ाई पूरी की है। कांग्रेस पार्टी ने भी उन्हें पहली बार टिकट दिया है। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है। वार्ड 3: अनुभव बनाम राजनीतिक परिवार
वार्ड नंबर तीन से भाजपा ने सुरेंद्र मदान को दूसरी बार टिकट दिया है। पिछले कार्यकाल में भी सुरेंद्र मदान ने पार्षद रह चुके हैं। 57 साल के सुरेंद्र 12वीं तक की पढ़ाई किए हुए हैं।
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 3 से अनुज छाबड़ा को अपना कैंडिडेट बनाया है। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले अनुज छाबड़ा भी एजुकेटेड है और उन्होंने बीकॉम तक की पढ़ाई की है। हालांकि अनुज पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनके परिवार में पहले भी चुनाव लड़े जा चुके हैं। वार्ड 4: परिवारिक विरासत बनाम नई एंट्री
वार्ड नंबर 4 में भाजपा ने त्रिभुवन कौशिक को अपना कैंडिडेट बनाया है। इससे पहले उनकी पत्नी बबीता कौशिक इसी वार्ड से पार्षद रही है। भाजपा ने दोबारा उन्हें टिकट दिया है। त्रिभुवन कौशिक ने डिप्लोमा किया हुआ है और करीबन 53 साल की उम्र है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 4 से पायल मलिक को पहली बार टिकट देकर मैदान में उतारा है। राजनीतिक क्षेत्र में पहली बार कदम रखने वाली 36 वर्षीय पायल ने 12वीं तक की पढ़ाई की हुई है। वार्ड 5: महिला उम्मीदवारों का मुकाबला
बीजेपी ने वार्ड नंबर 5 में 35 साल की रीना सैनी को अपना कैंडिडेट बनाया है और वह ग्रेजुएट है। पिछले कार्यकाल में उनके पति पार्षद रहे हैं और बीजेपी ने उन्हें दोबारा टिकट देकर भरोसा जताया है।
वहीं वार्ड नंबर 5 से बिंदिया चोपड़ा कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार है। बिंदिया ने M.A की पढ़ाई की हुई है और पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखकर चुनाव लड़ रही है। वार्ड 6: युवा महिला प्रत्याशी मैदान में
वार्ड नंबर 6 से भाजपा ने 30 साल की निशा को अपना कैंडिडेट बनाया है निशा आठवीं पास है और पहली बार चुनाव लड़ रही है।
वहीं वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस पार्टी ने भी सोनिया कश्यप को पहली बार टिकट दिया है। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई की हुई है। 25 वर्षीय सोनिया का इससे पहले कोई भी राजनीतिक कैरियर नहीं है वार्ड 7: अनुभव बनाम चुनौती
वार्ड नंबर 7 से भाजपा पार्टी ने मुनीराम ठोलेदार को अपना कैंडिडेट बनाया है। मुनीराम ने दसवीं तक की पढ़ाई की हुई है और 51 वर्षीय मुनीराम पिछले कार्यकाल में भी पार्षद रहे हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने बिजेंद्र सिंह पर अपना भरोसा जताते हुए वार्ड नंबर 7 से अपना कैंडिडेट बनाया है। 42 वर्षीय बिजेंद्र ने दसवीं तक की पढ़ाई की हुई है। इससे पहले भी उन्होंने चुनाव लड़ा है। वार्ड 8: युवा चेहरा बनाम नया उम्मीदवार
वार्ड नंबर 8 से भाजपा पार्टी ने 22 वर्षीय कुणाल कौशिक को अपना कैंडिडेट बनाया है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की है। इसी वार्ड से पिछली बार उनकी मां ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। इस बार पूर्व पार्षद पुनीत की टिकट काटकर उन्हें दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 8 से 45 वर्षीय पवन शर्मा को टिकट दिया है और उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की हुई है और वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 9: महिला उम्मीदवारों की टक्कर
वार्ड नंबर 9 में भाजपा ने मीणा को अपना कैंडिडेट बनाया है 50 वर्षीय मीना ने दसवीं तक की पढ़ाई की हुई है। वे पहले भी पार्षद प्रत्याशी रह चुकी है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने ग्रेजुएशन पास आशा रानी को वार्ड नंबर 9 से अपना कैंडिडेट बनाया है। और 30 वर्षीय आशारानी पहली बार चुनाव लड़ रही है। वार्ड 10: स्थानीय बनाम नया चेहरा
वार्ड नंबर 10 से बीजेपी पार्टी ने संजय ठेकेदार को अपना कैंडिडेट बनाया है। संजय 10वीं पास है और पिछले निगम चुनाव में भी हुए प्रत्याशी रहे हैं। स्थानीय लोगों की टिकट काटकर प्रवासी व्यक्ति को टिकट दिया गया है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने सतपाल कश्यप को वार्ड नंबर 10 से अपना कैंडिडेट बनाया है। 40 वर्षीय सतपाल 10वीं पास है और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 11: अनुभव बनाम नई दावेदारी
वार्ड नंबर 11 से संगीता सैनी को दोबारा पार्टी ने टिकट दिया है। पिछले कार्यकाल में भी 37 वर्षीय संगीता सैनी पार्षद रह चुकी है। वहीं उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने 32 वर्षीय कविता सैनी को टिकट दिया है और वे 10वीं पास है और पहली बार चुनाव लड़ रही है। वार्ड 12: परिवारिक राजनीति बनाम नई शुरुआत
वार्ड नंबर 12 से साधना तनेजा को भाजपा ने टिकट दिया है। 59 वर्षीय साधना तनेजा ने एम ए तक की पढ़ाई की हुई है। इससे पहले उनके पति पार्षद रह चुके हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी में अंजलि को अपना कैंडिडेट बनाया है करीबन 40 साल की अंजलि ने एम ए की पढ़ाई की है और वह पहली बार चुनाव लड़ रही है। वार्ड 13: अनुभव बनाम युवा प्रोफेशनल
भाजपा ने वार्ड नंबर 13 से महेश लूथरा को अपना कैंडिडेट बनाया है और वह 12वीं पास है। 59 वर्षीय महेश लूथरा की पत्नी पहले पार्षद रह चुकी है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने दीपक चावला को टिकट दिया है 35 वर्षीय दीपक चावला ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 14: दोनों ओर नए चेहरे
वार्ड नंबर 14 से भाजपा ने किरण चांदना को अपना टिकट दिया है। 59 वर्षीय किरण चांदना ने दसवीं तक की पढ़ाई की है और वह पहली बार चुनाव लड़ रही है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने रितिका गलगट को अपना कैंडिडेट बनाया है और 31 साल की रितिका ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है और पहली बार चुनाव लड़ रही है। वार्ड 15: पारिवारिक सियासत का असर
बीजेपी पार्टी से वार्ड नंबर 15 से संजीव वलेचा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले पिछले चुनाव में उनकी पत्नी इंदु वलेचा पार्षद थी। 48 साल के संजीव ने दसवीं तक की पढ़ाई की हुई है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने संतोष शर्मा को अपना कैंडिडेट बनाया है। उन्होंने अपनी एम ए की पढ़ाई पूरी की हुई है। 59 वर्षीय संतोष पहले भी दो बार पार्षद रह चुकी है। वार्ड 16: नए उम्मीदवार आमने-सामने
वार्ड नंबर 16 से बीजेपी पार्टी ने नवीन मंगला को अपना कैंडिडेट बनाया है। अतुल जैन पूर्व पार्षद की टिकट काटकर उन्हें इस बार मैदान में उतारा है। 40 वर्षीय नवीन ग्रेजुएट है और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने अनुराग जैन को मैदान में उतारा है और 49 वर्षीय अनुराग जैन ने 12वीं तक की पढ़ाई की हुई है और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 17: महिला बनाम शिक्षित प्रत्याशी
वार्ड नंबर 17 से भाजपा ने 53 साल की सुनीता को अपना कैंडिडेट बनाया है। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हुई है और वह पहली बार चुनावी मैदान में है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने 38 वर्षीय राजेश कालूपुर को अपना कैंडिडेट बनाया है जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की हुई है और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 18: महिला उम्मीदवारों का मुकाबला
वार्ड नंबर 18 से भाजपा ने सुनीता राठी को अपना कैंडिडेट बनाया है और 54 वर्षीय सुनीता दसवीं पास है। इससे पहले उनके पति भी पार्षद चुनाव लड़ चुके हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने सोनम को अपना कैंडिडेट बनाया है। 35 वर्षीय सोनम ग्रेजुएशन पास है और पहली बार चुनाव लड़ रही है। वार्ड 19: नए उम्मीदवारों की टक्कर
वार्ड नंबर 19 से भाजपा ने अनिल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है 40 वर्षीय अनिल ठाकुर ने 12वीं तक की पढ़ाई की हुई है और पहली बार चुनावी मैदान में है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने राजेश मलिक को कैंडिडेट बनाया है और उनकी उम्र 41 साल है और 12वीं पास है और पहली बार मैदान में है। वार्ड 20: अनुभव बनाम पूर्व छात्र नेता
वार्ड नंबर 20 से भाजपा ने राजकुमार शर्मा को टिकट दिया है और 47 वर्षीय राजकुमार ग्रेजुएशन पास है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने देवेंद्र सिंह को कैंडिडेट बनाया है 50 साल के देवेंद्र 12वीं पास है और इससे पहले कॉलेज टाइम में चुनाव लड़ चुके हैं। वार्ड 21: नए चेहरों पर भरोसा
वार्ड नंबर 21 से भाजपा ने सुमन लाकड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 42 वर्षीय सुमन ने पोस्ट ग्रेजुएशन की हुई है।
वहीं कांग्रेस की दीपमाला भी पहली बार चुनाव लड़ रही है और 42 वर्षीय दीपमाला 12वीं पास है। वार्ड 22: अनुभवी उम्मीदवार आमने-सामने
वार्ड नंबर 22 में भाजपा ने सतपाल कटारिया को अपना कैंडिडेट बनाया है इससे पहले भी वह निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके हैं 58 वर्षीय सतपाल 10वीं पास हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने नवीन कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। 35 साल के स्नातक पास नवीन पहले भी पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं
इसके अतिरिक्त निर्दलीय, इनेलो और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। अभी कुल 88 कैंडिडेट मैदान में डटे हुए हैं, जिससे कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक और बहुकोणीय हो गया है।
Source link
