मुख्य बातें

हिमाचल में नगर निगम चुनाव को नॉमिनेशन शुरू: कांग्रेस-भाजपा के टिकट अभी तय नहीं, BJP ने पालमपुर में किरना और लता को प्रत्याशी बनाया – Shimla News

हिमाचल में नगर निगम चुनाव को नॉमिनेशन शुरू:  कांग्रेस-भाजपा के टिकट अभी तय नहीं, BJP ने पालमपुर में किरना और लता को प्रत्याशी बनाया – Shimla News

हिमाचल के पालमपुर नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद पद के दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वार्ड नंबर 11 राजपुर से किरना देवी और वार्ड नंबर 15 से लता देवी को बीजेपी ने टिकट दिया है। अन्य वार्डों में अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं हुए। मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में भी भाजपा के टिकट तय नहीं हो पाए। चार नगर निगम के कुल 64 पदों में से कुछ के टिकट आज शाम तक तय होंगे, जबकि कुछ कल फाइनल हो पाएंगे। कांग्रेस के भी टिकट तय नहीं इसी तरह, कांग्रेस ने भी बीते मंगलवार को धर्मशाला नगर निगम के कुछ टिकट जरूर फाइनल किए है। मगर पालमपुर, सोलन और मंडी में कांग्रेस भी टिकट फाइनल नहीं कर पाई। कांग्रेस भी आज शाम तक ज्यादातर टिकट तय करने के दावे कर रही है। दोनों दलों के लिए सत्ता का सेमिफाइनल माने जा रहे निगम चुनाव बता दें कि निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते हैं। इस वजह से इन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमिफाइनल माना जा रहा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए निगम चुनाव के नतीजे अहम रहने वाले हैं। नॉमिनेशन शुरू, कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी तय नहीं बेशक, कांग्रेस-भाजपा अभी अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पाई। मगर आज से 41 नगर पंचायत और नगर परिषद समेत 4 नगर निगमों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 29 व 30 अप्रैल और 2 मई नामांकन की तारीख है। ऐसे में दोनों दलों के पास प्रत्याशी तय करने के लिए कल और परसों का दिन बचा है, तभी प्रत्याशी दो मई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 4 निगम में 64 पार्षद चुने जाएंगे राज्य के चार नगर निगम में कुल 64 पार्षद चुने जाने है। दोनों दल अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारेगी। बाद में जिस दल के ज्यादा पार्षद होंगे, उन्हीं में से मेयर और डिप्टी मेयर भी चुने जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *