मुख्य बातें

एमजीएम कॉलेज ने फार्मासिस्ट को किया बर्खास्त: डीन के रीडर से मारपीट के बाद कार्रवाई; अन्य शिकायतों में भी जांच में दोषी पाया गया – Indore News

एमजीएम कॉलेज ने फार्मासिस्ट को किया बर्खास्त:  डीन के रीडर से मारपीट के बाद कार्रवाई; अन्य शिकायतों में भी जांच में दोषी पाया गया – Indore News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में डीन के रीडर के साथ मारपीट करने से चर्चाओं में आए फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कदम उनके विरुद्ध मिली शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राकेश गोरखे के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी। विस्तृत जांच के बाद समिति ने उन्हें आरोपों में दोषी पाया। इसके आधार पर प्रबंधन ने सख्त निर्णय लेते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। मारपीट का मामला बना मुख्य कारण जानकारी के अनुसार, गोरखे ने पिछले साल कॉलेज परिसर में डीन के रीडर भावेश के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद मामला गंभीर हो गया और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। इस घटना को बर्खास्तगी का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस घटना का हाल ही में वीडियो भी वायरल हुआ था। मारपीट की घटना के बाद किया गया था सस्पेंड मारपीट की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोरखे को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही उन्हें शासकीय मनोरोग अस्पताल बाणगंगा में अटैच किया गया था। गोरखे के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *