- Hindi News
- National
- Election 2026 Campaign Photos; PM Modi Rahul Gandhi | Mamata Banerjee BJP TMC Congress
गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बंगाल में बुधवार को दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। अब सभी राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे। 51 दिन चले चुनाव प्रचार में कई मोमेंट्स देखने को मिले। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई तो ममता ने स्कूटी की सवारी की। राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे, तो बस में सफर भी किया।
सबसे पहले देखिए पश्चिम बंगाल की 4 तस्वीरें…

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रैली के बाद एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खरीदी।

दुकानदार ने मोदी को 10 रुपए की झालमुड़ी बनाकर दी। पीएम ने उसे खाया और वहां मौजूद बच्चों को भी बांटा।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में स्कूटी में पीछे बैठकर चुनाव प्रचार किया।

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR से जुड़े 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर को 9 घंटे बंधक बनाए रखा गया था। हिंसा भी हुई थी।
असम की 2 तस्वीरें: पीएम ने चायपत्ती तोड़ी, सेल्फी खिंचाई

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने चायपत्ती भी तोड़ी थी।

पीएम चाय बागान में करीब 30 मिनट रुके थे। उन्होंने वहां महिला कामगारों के साथ सेल्फी भी खिंचाई।
केरलम की 3 तस्वीरें: राहुल साइकिल से चले, बस की सवारी की

राहुल गांधी ने केरलम के कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल चलाई।

राहुल ने केरलम में बस की सवारी की। उन्होंने बालुसेरी से नानमंडा तक यात्रा की।

राहुल गांधी ने बस यात्रा के दौरान यमराज के भेष में शख्स से मुलाकात की।
पुडुचेरी की 2 तस्वीरें: सीएम बाइक से पहुंचे, रोबोट से वेलकम

पुडुचेरी के सीएम CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे।

पुडुचेरी में मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया।
—————————
ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पढ़ें बारी-बारी से…पूरी खबर पढ़ें…

