मुख्य बातें

पार्टी छोड़ने वाले सांसद पर AAP सरकार का एक्शन: ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड; BJP में शामिल हुए थे राजिंदर गुप्ता – Ludhiana News

पार्टी छोड़ने वाले सांसद पर AAP सरकार का एक्शन:  ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड; BJP में शामिल हुए थे राजिंदर गुप्ता – Ludhiana News

पंजाब के प्रमुख औद्योगिक घराने ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित परिसर में आज राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अचानक छापा मारा। करीब 2 घंटे से फैक्ट्री के भीतर विभाग की जांच जारी है। इस कार्रवाई ने राज्य के औद्योगिक और राजनीतिक दोनों ही गलियारों में सनसनी फैला दी है। इसका कारण है कि ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक राजिंदर गुप्ता कुछ ही दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर BJP में शामिल हो गए हैं। वह उन 7 राज्यसभा सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने AAP छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। ऐसे में उनके भाजपा जॉइन करने के कुछ दिन बाद ही राज्य सरकार के अधीन आने वाले प्रदूषण विभाग की ओर से अचानक इस तरह की रेड डालना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, प्रदूषण विभाग की टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। यह टीम 3 से 4 गाड़ियों में सवार होकर अचानक ट्राइडेंट के धौला परिसर पहुंची। टीम अब भी फैक्ट्री के अंदर मौजूद है और प्लांट व आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप का माहौल है। राजिंदर गुप्ता को कहा जाता है पंजाब का अंबानी हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *