![]()
लखनऊ के यासीनगंज इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनय (19) के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी। परिजनों के मुताबिक अभिनय बुधवार रात करीब 11 बजे बिना बताए अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात करीब 12 बजे मां सरोज ने बेटे का फोन किया तो दोस्तो ने बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और हालत गंभीर है। उसे तत्काल ऐरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजन घबराकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने अभिनय को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गए। पिता मनोज ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मामले की जांच होनी चाहिए।
Source link
