मुख्य बातें

शिमला में गायनी विभाग शिफ्ट करने का विरोध तेज: महिला संगठनों ने IGMC में किया प्रदर्शन; कहा-फैसला वापस न लिया तो होगा आंदोलन – Shimla News


शिमला आईजीएमसी में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और विभाग को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में स्थानांतरित करने के फैसले के विरोध में महिला संगठनों ने प्रदर्शन किया। जनवादी महिला समिति ने वीरवार को शिमला नागरिक सभा और अन्य संगठनों के साथ मिलकर

.

जनवादी महिला समिति की सचिव फालमा चौहान और अध्यक्ष रंजना जरेट ने सरकार के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार एक छत के नीचे महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात करती है, लेकिन गायनी विभाग, ओपीडी और वार्ड को आईजीएमसी में स्थानांतरित करके महिला मरीजों की मुश्किलें बढ़ाई जा रही हैं।

दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें इलाज के लिए दो अलग-अलग अस्पतालों के बीच आवाजाही करनी पड़ेगी।महिला नेताओं ने मांग की कि गायनी विभाग को कमला नेहरू अस्पताल में ही संचालित रखा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि वहीं पर रोबोटिक सर्जरी सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि महिलाओं को एक ही स्थान पर बेहतर इलाज मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला जल्द वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

KNH के डॉक्टर व कर्मचारी भी कर चुके विरोध

बता ने की KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने का KNH के डॉक्टर और कर्मचारी भी विरोध कर चुके है। कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर अस्पताल में सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *