धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार स्थित घर के अंदर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। मां और बहन का कहना है कि अमृत दास की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों पत्नियों ने मिलकर अमृत दास की हत्या की है। परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी पत्नी को खरीदारी कराने ले गए थे
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को खरीदारी कराने ले गए थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया था। इसके बाद अचानक उनकी मौत की खबर सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Source link
