मुख्य बातें

धौलपुर में बिजली चोरों पर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: 119 केस दर्ज, 28 लाख का लगाया जुर्माना; 5 ट्रांसफॉर्मर उतारे – Dholpur News

धौलपुर में बिजली चोरों पर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन:  119 केस दर्ज, 28 लाख का लगाया जुर्माना; 5 ट्रांसफॉर्मर उतारे – Dholpur News

धौलपुर जिले में जयपुर डिस्कॉम ने बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए बड़ा अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान 119 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं, जिन पर करीब 28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, 9 लाख रुपए की बकाया राशि पर 5 ट्रांसफॉर्मर उतार दिए गए, जबकि 120 अवैध जंपर हटाकर जब्त किए गए हैं। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ईमानदार उपभोक्ताओं की शिकायत पर चला अभियान जयपुर डिस्कॉम को लगातार ऐसे उपभोक्ताओं से शिकायतें मिल रही थीं, जो समय पर बिल जमा कर रहे हैं। शिकायतों में बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया राशि के कारण काट दिए गए थे, वे कई जगह ट्रांसफॉर्मर से अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ के मामले भी सामने आ रहे थे। राजाखेड़ा में 5 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए शिकायतों के बाद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए राजाखेड़ा उपखंड में करीब 9 लाख रुपए की बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। यहां 5 ट्रांसफॉर्मर उतार दिए गए, ताकि अवैध बिजली उपयोग पर रोक लगाई जा सके। बसेड़ी में शिविर लगाकर वसूले 2 लाख रुपए बसेड़ी क्षेत्र में सहायक अभियंता बी.एस. मीणा के नेतृत्व में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बकायेदारों से मौके पर ही करीब 2 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे शिविर लगाकर बकाया राशि जमा करवाई जाएगी। 120 अवैध जंपर हटाए, 119 पर केस दर्ज अभियान के दौरान टीम ने 120 अवैध जंपर हटाकर उन्हें भंडार शाखा में जमा कराया। वहीं सतर्कता टीम ने बुधवार और गुरुवार को लगातार कार्रवाई करते हुए 119 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज किए। इन सभी पर करीब 28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। डिस्कॉम की चेतावनी, मुकदमे भी होंगे दर्ज डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि बिना कनेक्शन या बकाया होने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली का दुरुपयोग करने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। आगे भी जारी रहेगा अभियान जयपुर डिस्कॉम ने साफ कर दिया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *