मुख्य बातें

मरवाही में पड़ोसी ने घर में लगाई आग: जीजा से हुए विवाद का बदला लेने के लिए पेट्रोल डालकर जलाया घर, आरोपी गिरफ्तार – Gaurela News

मरवाही में पड़ोसी ने घर में लगाई आग:  जीजा से हुए विवाद का बदला लेने के लिए पेट्रोल डालकर जलाया घर, आरोपी गिरफ्तार – Gaurela News

मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम चनाडोंगरी में आपसी रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने घर में आग लगा दी। इस घटना में प्रार्थी उत्तम सिंह के घर का छप्पर और भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे एक लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार मार्को को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तम सिंह ने 25 अप्रैल 2026 को थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घर में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर मरवाही थाना प्रभारी ने जांच के लिए एक टीम गठित की। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम के परीक्षण से पता चला कि घर में पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सुनील कुमार मार्को के जीजा का कुछ समय पहले उत्तम सिंह से विवाद हुआ था। सुनील इसी विवाद को लेकर रंजिश पाले हुए था। पहले देखिए तस्वीरें पुरानी दुश्मनी का बदला लेने पेट्रोल छिड़ककर घर में लगाई आग पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल की सुबह 9:00 बजे जब उत्तम सिंह घर पर नहीं था, तब आरोपी सुनील कुमार मार्को ने पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने सुनील कुमार मार्को को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 77/26 और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मरवाही पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से कुछ ही दिनों में मामले का खुलासा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *