मुख्य बातें

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत,परिजनों का हंगामा: इलाज में लापरवाही का आरोप, पथरी का इलाज कराने एक दिन पूर्व हुआ था भर्ती – Ambikapur (Surguja) News




अंबिकापुर के माता राजमोहनी देवी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पथरी के इलाज के लिए दाखिल किए गए युवक की आज शाम मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगमा कर दिया। डॉक्टरों ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है और कहा कि परिजनों द्वारा पानी पिलाने से मरीज की मौत हो गई है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने शिकायत की जांच का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के जमड़ी निवासी राजपाल खलखो को पेट दर्द के कारण गुरुवार शाम छह बजे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया था। उन्हें हॉस्पिटल में एडिमिट किया गया। जांच में पता चला कि उन्हें किडनी स्टोन (पथरी) की शिकायत है। जांच के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। शुक्रवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही की गई। दर्द एवं जलन बढ़ने पर उन्होंने डॉक्टरों से कई बार देखने की गुहार लगाई, लेकिन वे देखने नहीं गए। नर्सों के भरोसे इलाज चल रहा था। जब राजपाल की मौत हो गई तो डॉक्टरों ने कहा कि पानी पिलाने के कारण उसकी मौत हो गई है। परिजनों का हंगामा, जांच का मिला आश्वासन
युवक की मौत एवं उल्टे परिजनों पर पानी पिलाने का आरोप लगाने से भड़के परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। इस दौरान आईसीयू के गार्ड ने महिलाओं को धक्के मारकर बाहर कर दिया। हंगामें की सूचना पर फारेंसिक प्रभारी डा. संतू बाग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें घटनाक्रम की जानकारी देकर लापरवाही की शिकायत की। डा.संतू बाग ने कहा कि परिजन चाहते हैं कि जांच हो तो वे पोस्टमॉर्टम करा सकते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों ने कहा-डॉक्टर ने पानी पिलाने से मना नहीं किया
मरीज के परिजन सुशीला केस्पोट्टा व जयमनी किस्पोट्टा ने कहा कि किसी भी डॉक्टर ने मरीज को कुछ खिलाने या पानी पिलाने से मना नहीं किया था। उन्होंने थोड़ा सा खीरा खिलाया था और बहुत कम पानी पिलाया था। डॉक्टर इलाज में लापरवाही छिपाने के लिए बहाना बना रहे हैं।
वरिष्ठ चिकित्सक डा. संतू बाग ने कहा कि वे विभाग के एचओडी से मामले में जानकारी लेंगे। इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *