मुख्य बातें

मोतिहारी के घोड़ासहन में 67 लाख रुपए बरामद: साइबर टीम ने कई ठिकानों पर की छापेमारी, 3 संदिग्ध हिरासत में – Motihari (East Champaran) News




भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 67 लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद की गई। यह संयुक्त छापेमारी साइबर थाना पुलिस ने स्थानीय घोड़ासहन थाना और अन्य थानों के सहयोग से की। मामले की शुरुआत तब हुई जब साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर को घोड़ासहन क्षेत्र में एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने इसकी जानकारी जिला एसपी स्वेन प्रभात को दी। एसपी के निर्देश पर विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। 67 लाख कैश बरामद गठित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 67 लाख रुपए नगद बरामद हुए, जिसमें भारतीय और नेपाली दोनों मुद्राएं शामिल हैं। पुलिस ने मौके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी में संलिप्त हो सकता है। संदिग्धों से पूछताछ जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। बरामद नकदी के स्रोत और इसके उपयोग के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आम लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *