.
आज की सबसे बड़ी खबर भरतपुर से है। यहां सिंघावली गांव में शादी में आए युवक ने पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. घर बैठे कर सकते हैं जनगणना, ऑनलाइन पोर्टल खुला प्रदेश में 1 मई से घर बैठे जनगणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है। 15 मई तक लोग खुद जनगणना कर सकेंगे। जिन लोगों ने पॉर्टल पर खुद जनगणना का ब्योरा भरा है, उनके घरों पर जनगणना कर्मचारी पुष्टि के लिए जाएंगे और ऑनलाइन भरे गए ब्योरे की जांच की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
2. AEN बोले- विधायक ने लातों और पाइप से पीटा श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और AEN के बीच विवाद गहरा गया है। जमानत पर बाहर आने के बाद AEN ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। AEN ने कहा- विधायक और उनके समर्थकों ने मुझे लात-मुक्कों और पाइप से पीटा। पूरी खबर पढ़ें

3. किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए सरकार देगी रास्ता राजस्थान सरकार अब किसानों को उनके खेतों तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध करवाएगी। सरकार ने आदेश जारी कर कलेक्टर को ऐसे मामलों में रास्ते के लिए सरकारी जमीन का आवंटन करने के लिए कहा। जमीन 20 फीट चौड़ाई में आवंटित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
4. बर्थडे पर एक्सीडेंट में बिजनेसमैन की मौत, 12 दोस्त घायल भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे में अजमेर के बिजनेसमैन की मौत हो गई, जबकि उनके 12 से ज्यादा दोस्त घायल हो गए। बिजनेसमैन का गुरुवार को बर्थडे था। वो अपने दोस्तों के साथ सांवलिया सेठ के दर्शन कर अजमेर लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
5. शादी में पत्नी को गोली मारकर पति ने किया सुसाइड भरतपुर के सिंघावली गांव में शादी में आए युवक ने पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर महिला के परिजन कमरे की तरफ भागे और गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. गेस्ट हाउस में तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा सीकर के खाटूश्यामजी में बोलेरो कैंपर में आए करीब 10 लोगों ने एक गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीटा। उन्होंने कहा- पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि हम पुलिस को बंधी देते हैं। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस को बताया तो गेस्ट हाउस नहीं चलाने देंगे। पूरी खबर पढ़ें

7. ‘गैर मर्द संग रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर डालना क्रूरता’ पत्नी के सोशल मीडिया पर दूसरे पुरुष के साथ रोमांटिक फोटोज डालना, फोटो पर उस व्यक्ति के ‘आई लव यू जान’ सहित अन्य कमेंट्स करने को कोर्ट ने पति के साथ क्रूरता माना है। इसके साथ ही करीब 10 साल पुरानी शादी को रद्द कर दिया। महिला ने सोशल मीडिया पर खुद को अविवाहित बताया था। पूरी खबर पढ़ें
8. सांड ने रिटायर्ड टीचर को सींगों से उठाकर पटका ब्यावर के पाली बाजार में सांड ने सड़क पर जा रहे रिटायर्ड टीचर को सिंगों से उठाकर पटक दिया। जमीन पर गिरने के कारण उनके शरीर पर कई चोटें आई और रीढ़ की हड्ढी भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने उनको सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. AIIMS जोधपुर में बिना सर्जरी के ट्यूमर हटाया राजस्थान में पहली बार 10×10 सेमी के जटिल रेक्टल ट्यूमर को बिना ओपन सर्जरी, उन्नत ESD तकनीक से सफलतापूर्वक हटाया गया> लगभग 8 घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया के बाद मरीज सुरक्षित है। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या होगा खास 10. जयपुर में शुरू होगा ‘रंग दे गुलाबी’ अभियान जयपुर की फीकी और जर्जर दीवारों को रंगने के लिए 2 मई (शनिवार) को ‘रंग दे गुलाबी’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एक ही दिन में करीब 500 स्थानों पर पेंटिंग कर जयपुर को और खूबसूरत बनाने की प्लानिंग है।
