कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में भारी बढ़ोतरी के विरोध में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस फैसले के खिलाफ अमृतसर के हाल गेट के बाहर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि एकदम से लगभग 1000 रुपय की बढ़ोतरी करना आम जनता के साथ अन्याय है। खाने-पीने की वस्तुओं पर पड़ रहा असर आप नेताओं का आरोप है कि यह निर्णय छोटे व्यापारियों, होटल-ढाबा संचालकों और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो इसका असर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। आम आदमी के लिए रोजमर्रा का जीवन यापन करना और कठिन हो जाएगा। सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह आम जनता की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करे और कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ईरान-अमेरिका की जंग से बिगड़े हालात ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भारत के आम नागरिकों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के चलते ऊर्जा संसाधनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव गैस और ईंधन के दामों पर पड़ रहा है।
Source link
