मुख्य बातें

एमपी में देर रात 62 IPS अफसरों के तबादले: आयुष भोपाल, मेहता इंदौर के नए DCP; 19 SP बदले, बैंक डकैती केस में सिंगरौली SP को हटाया – Bhopal News

एमपी में देर रात 62 IPS अफसरों के तबादले:  आयुष भोपाल, मेहता इंदौर के नए DCP; 19 SP बदले, बैंक डकैती केस में सिंगरौली SP को हटाया – Bhopal News

मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी इस जंबो सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई। सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। इस मामले में नाम आने के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाया और उन्हें वर्तमान पद से हटाते हुए नई व्यवस्था की। मुरैना SP समीर सौरभ को भी हटाया गया है। इसके अलावा भिंड और मुरैना जिलों में रेत खनन से जुड़े विवादों के चलते भी प्रशासन ने कई अधिकारियों को बदला है। इन 19 जिलों के एसपी बदले इस व्यापक बदलाव में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। राज्य के 19 जिलों में SP बदले गए हैं। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं। SP से DIG स्तर तक बड़ा फेरबदल तबादला आदेश में डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। इसी तरह असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अफसरों के तबादले अतिरिक्त प्रभार में बदलाव यह खबर भी पढ़ें… हवालाकांड में CM ने गुना एसपी अंकित सोनी को हटाया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को गुना और सीधी में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। गुना हवालाकांड के बाद एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *