मुख्य बातें

दंतेवाड़ा के जंगल से नक्सलियों का डंप बरामद: बारसूर में भारी संख्या में विस्फोटक समेत अन्य सामान मिले, सुरक्षित लौटे जवान – Dantewada News

दंतेवाड़ा के जंगल से नक्सलियों का डंप बरामद:  बारसूर में भारी संख्या में विस्फोटक समेत अन्य सामान मिले, सुरक्षित लौटे जवान – Dantewada News

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादी कैडरों के डंप सामान को बरामद किया गया है। विस्फोटक और प्रतिबंधित सामग्री का जखीरा बरामद किया गया है। कार्रवाई के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं और बरामद सामग्री के संबंध में वैधानिक प्रक्रिया जारी है। जानकारी के मुताबिक, 2 मई को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम तोडमा के जंगलों में सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई नक्सलियों की सामग्री बरामद की। भारी मात्रा में डेटोनेटर और कारतूस जब्त बरामद सामान में 75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 7.62 मिमी एसएलआर राउंड, 5.56 मिमी इंसास राउंड, 7.62×39 मिमी राउंड, 12 बोर राउंड और खाली केस, .303 ब्लैंक कारतूस, बीजीएल कारतूस के खाली केस सहित विभिन्न हथियारों के राउंड शामिल हैं। इसके अलावा 500 ग्राम विस्फोटक, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, ग्रेनेड पिन, बैटरियां और कैमरा फ्लैश भी जब्त किए गए हैं। संचार उपकरण और नक्सली साहित्य मिले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को एक भरमार राइफल, संचार उपकरण जैसे डीएमआर और वायरलेस सेट, यूरिया पाउडर और नक्सली साहित्य भी मिला है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए। पुलिस द्वारा बरामद सामग्री का जब्ती पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *