मुख्य बातें

पूर्व-सीएम गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किए सेवा कार्य: चित्र प्रदर्शनी के जरिए राजनीतिक यात्रा को दर्शाया, यज्ञ कर लंबी आयु की कामना – Jodhpur News

पूर्व-सीएम गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किए सेवा कार्य:  चित्र प्रदर्शनी के जरिए राजनीतिक यात्रा को दर्शाया, यज्ञ कर लंबी आयु की कामना – Jodhpur News

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने सामाजिक सरोकार और सेवा कार्य किए। साथ ही यज्ञ का आयोजन भी किया गया। महिला कांग्रेस की तरफ से सरदारपुर के एक होटल में गहलोत की राजनीतिक यात्रा को लेकर प्रदर्शनी आयोजित की गई। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव विमल जलवानिया ने बताया- प्रदर्शनी के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री के सेवा समर्पण को दिखाया गया। चिकित्सा और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा- भारत सेवा संस्थान में चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न प्रकोष्ठों और ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा गायों को लापसी हरा चारा, पक्षियों के लिए परिंडे लगाना आदि बहुत से सामाजिक सरोकार के कार्य किए गए। यज्ञ का हुआ आयोजन इस मौके पर विशिष्ट भैरव पूजन का आयोजन किया गयाI राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री रमेश बोराणा एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष बिनाका मालू ने सिद्ध नाकोड़ा भैरव नाथ का पूजन किया। आर्य समाज पाबूपुरा में यज्ञ का आयोजन, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जैसे अनेकों सामाजिक सरोकार के कार्य किए गए। बच्चों को आइसक्रीम बांटी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी के नेतृत्व में मंडोर आंगनवा माता का थान स्थित मानसिक विमंदित छात्रावास में बच्चों एवं भाई-बहनों के साथ समय बिताया। कार्यकर्ताओं ने सभी को आइसक्रीम बांटी। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड़ ने बताया- पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, नरेश जोशी, सलीम खान आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *