मुख्य बातें

मंडी में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: 60 पेटी अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:  60 पेटी अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी जिला पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पहले मामले में, थाना जंजैहली पुलिस ने गश्त के दौरान मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर धनशाली क्षेत्र में एक किराये के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 60 पेटी अवैध देशी शराब (ब्रांड VRV संतरा) बरामद की गई, जिसमें कुल 720 बोतलें थीं। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। दूसरे मामले में हेरोइन बरामद दूसरे मामले में, थाना सुंदरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टा/हेरोइन बरामद की। इस मामले में आरोपी रोहित कुमार (तहसील सुंदरनगर) और भारती गुलेरिया (तहसील बल्ह) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी विनोद कुमार ने दोहराया कि जिला पुलिस अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *