मुख्य बातें

रायपुर में लुटेरे बाइकर्स गैंग का आतंक: टिकरापारा में ऑटो ड्राइवर, गौठान कर्मी और पुरानी बस्ती में महिला से हुई लूट; 3 संदेही हिरासत में – Raipur News

रायपुर में लुटेरे बाइकर्स गैंग का आतंक:  टिकरापारा में ऑटो ड्राइवर, गौठान कर्मी और पुरानी बस्ती में महिला से हुई लूट; 3 संदेही हिरासत में – Raipur News

राजधानी रायपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में टिकरापारा और पुरानी बस्ती इलाके में झपटमारी की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। बदमाश चलते वाहन से मोबाइल और पर्स छीनकर रफूचक्कर हो रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर 3 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पहली घटना: गौठान जा रहे ग्रामीण का मोबाइल छीना दतरेंगा निवासी प्रेम सिंह 30 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे अपनी बाइक से गोकुल नगर गौठान जा रहे थे। जैसे ही वह मुक्तिधाम के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने चलते वाहन में ही प्रेम सिंह की शर्ट की जेब से टेक्नो स्पॉर्क मोबाइल झपटा और तेजी से फरार हो गए। जांच में एक आरोपी का नाम शेख राजिक सामने आया है। दूसरी घटना: साइकिल सवार को बनाया निशाना लूट का दूसरा मामला भी गोकुल नगर मुक्तिधाम के पास का है। बोरियाखुर्द निवासी पोषण नागरची 15 फरवरी की रात साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर जेब से रियलमी का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने आरोपियों की पहचान शेख राजिक, अलताफ खान और मुस्तकीम खान के रूप में की है। तीसरी घटना: महिला को एक्टिवा से गिराकर पर्स लूटा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मठपारा निवासी कमला उपाध्याय अपनी एक्टिवा से आयुर्वेदिक दवा देने दतरेंगा जा रही थीं। शीतला चौक भाठागांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स खींच लिया। पर्स में ओप्पो मोबाइल, 10 हजार रुपए नकद और दवाइयां थीं। झपटमारी के दौरान संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। 3 संदेही पकड़ाए टिकरापारा और पुरानी बस्ती पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के जाल के आधार पर घेराबंदी शुरू की है। टिकरापारा पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *