मुख्य बातें

लुधियाना में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया: युवक का चल रहा था अफेयर; गर्भवती होने पर लड़की की उम्र का राज खुला – Ludhiana News




लुधियाना में एक युवक पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। युवक पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को शादी का झासा देकर घर से भगाया है। लड़की नाबालिग है इस बात का खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई। सिविल अस्पताल में चेकअप के दौरान उसने अपनी आयु 17 साल बताई। अस्पताल प्रशासन ने तुंरत इलाका पुलिस को सूचना दी। परिजनों के समझाने पर भी नहीं माना लड़का पुलिस को शिकायत देते हुए लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि चंदन उनके पड़ोस में रहता है और उनकी बेटी के साथ उसका अफेयर संबंध था। उन्होंने चंदन को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना।18 अगस्त, 2025 को चंदन उनकी बेटी को शादी करने की नीयत से भगा ले गया। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी और आरोपी चंदन ने अपनी मर्जी से एक-दूसरे को पति-पत्नी मान लिया है और साथ रहने लगे हैं। परिवार ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 30 अप्रैल 2026 को अस्पताल में हुआ उम्र का खुलासा 30 अप्रैल, 2026 को उन्हें सिविल अस्पताल लुधियाना से एक पर्ची नंबर-****** मिली, जिसमें लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी गई थी। अस्पताल में चेकअप के दौरान नंदिनी ने अपनी उम्र 17 साल बताई।
पुलिस ने चंदन के खिलाफ धारा U/S 376(2 )(N), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चंदन निवासी #582-ए, गली नंबर 0, मोहल्ला डॉ. अम्बेडकर नगर, लुधियाना का रहने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *