मुख्य बातें

उचेहरा में आंधी-बारिश, बेर आकार के ओले गिरे: पांच मिनट में बदला मौसम; सब्जी-आम फसल पर खतरा, पांच दिन येलो अलर्ट जारी – Satna News

उचेहरा में आंधी-बारिश, बेर आकार के ओले गिरे:  पांच मिनट में बदला मौसम; सब्जी-आम फसल पर खतरा, पांच दिन येलो अलर्ट जारी – Satna News

सतना के उचेहरा क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और बेर के आकार के ओले गिरे। करीब पांच मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने करही कला, पथरहटा और आसपास के गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। ओलों की तीव्रता कम समय के लिए रही, फिर भी जमीन पर सफेद परत जैसी स्थिति बन गई। इस अचानक हुए मौसम परिवर्तन से आम जनजीवन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन किसानों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। विशेष रूप से सब्जी और आम की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सब्जियां ओलों से प्रभावित हो सकती हैं
स्थानीय किसानों का कहना है कि खेतों में लगी सब्जियां ओलों की मार से प्रभावित हो सकती हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। इसके अलावा, खरीदी केंद्रों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली में उपज लेकर खड़े किसानों के सामने बेमौसम बारिश से अपनी फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था। पांच दिन बेमौसम बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सतना समेत रीवा संभाग में अगले पांच दिनों तक बेमौसम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनने की आशंका है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बूंदाबांदी से लेकर कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। यह बदले हुए मौसम का मिजाज एक ओर जहां गर्मी से राहत दे रहा है, वहीं किसानों के लिए नई परेशानियां खड़ी कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *