तीन राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद कोटपूतली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सुबह से ही रुझान आने शुरू हुए। रुझानों में बढ़त के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘सुनील बंसल जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। कई स्थानों पर आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन परिणामों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाती है। जिले के विभिन्न उपखंडों में भी इसी तरह का उत्साह देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक-दूसरे को बधाई दी।
Source link
