मुख्य बातें

चाईबासा में युवक ने की आत्महत्या: पारिवारिक विवाद के बाद देर रात फंदे से लटका, पत्नी से हुआ था विवाद – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा में युवक ने की आत्महत्या:  पारिवारिक विवाद के बाद देर रात फंदे से लटका, पत्नी से हुआ था विवाद – Chaibasa (West Singhbhum) News

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलाईसूद रंगाबासा टोला में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान डोको गोप के रूप में हुई है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डोको गोप का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाता था। घटना वाले दिन डोको ने सुबह से खाना नहीं खाया था, जिस कारण उसकी पत्नी से विवाद हो गया। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। डोको गोप को कमरे में फंदे से लटका पाया स्थिति बिगड़ने पर उसकी पत्नी डरकर घर से बाहर चली गई थी। कुछ समय बाद जब वह लौटी, तो उसने डोको गोप को कमरे में फंदे से लटका पाया। पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *