फरीदकोट में एक छात्र ने टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले इंस्टा पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- टीचर को सजा दिलवाई जाए। पिता ने कहा कि टीचर ने योगेश शर्मा को बहुत बेइज्जत किया और कहा कि अगर तुममें अपनी किताब जमा करने की हिम्मत नहीं है, तो तुम ट्रेन के नीचे आकर या अपनी नहर में कूदकर मर जाओ। जिससे वह परेशान चल रहा था। सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर सरहिंद नहर से निकलने वाली अबोहर ब्रांच में इसकी लाश मिला है। आज उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मृतक के पिता टेलर मास्टर हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें है, वह परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी टीचर को भी पकड़ लिया है, हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस को पिता ने ये बड़ी बातें बताईं 25 अप्रैल को कॉल गया था: गांव सुखनवाला के रहने वाले मृतक के पिता गुरसेवक पाल ने पुलिस को बताया कि योगेश शर्मा (21) गुरु नानक सरकारी कॉलेज, गुरु तेग बहादुरगढ़ (रोडे कॉलेज), मोगा में बीए -1 में पढ़ रहा था। 25 अप्रैल को योगेश शर्मा सुबह 7.30 हमेशा की तरह कॉलेज गया। चाचा से 500 रुपए मांगे थे: उन्होंने कहा कि करीब साढ़े 10 बजे योगेश शर्मा ने अपने चाचा से कहा कि पेपर का रोल नंबर लेने के लिए, गूगल-पे के माध्यम से 500/- रुपए का भेज दिए, क्योंकि मेरे लाइब्रेरी इंचार्ज/ शिक्षक (मोटे साहब) को देने हैं। किताबें जमा न करने पर धमकी दी: उन्होंने कहा कि योगेश ने चाचा को बताया था कि टीचर ने कहा है कि आप पैसे जमा कर दें और शिक्षक ने मुझे लाइब्रेरी में लाई गई किताबें जमा करने के लिए कहा है और मुझे धमकी दे रहे हैं कि यदि किताबें जमा नहीं की गई, तो आपको रोल नंबर नहीं दिया जाएगा और आपका नाम कॉलेज से हटा दिया जाएगा। टीचर बोला- नहर में कूदकर मर जाओ: उन्होंने कहा कि योगेश शर्मा ने अपने टीचर से बहुत मिन्नतें कीं कि मैं सोमवार तक किताबें जमा कर दूंगा, लेकिन टीचर ने योगेश शर्मा को बहुत बेइज्जत किया और कहा कि अगर तुममें अपनी किताब जमा करने की हिम्मत नहीं है, तो तुम ट्रेन के नीचे आकर या अपनी नहर में कूदकर मर जाओ। अबोहर ब्रांच में लाश मिली: योगेश शर्मा लाइब्रेरी टीचर की धमकी और बेइज्जती बर्दाश्त न कर पाने की वजह से सरहिंद नहर में 25 अप्रैल छलांग लगाई थी। इसके बाद उसे ढूंढने के लिए परिनज लगे रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसका शव 2 मई को फाजिल्का जिले के पास अबोहर ब्रांच से बरामद हुआ। इंस्टाग्राम पर की भावुक पोस्ट सुसाइड से पहले योगेश ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक भावुक पोस्ट भी साझा की थी। इस पोस्ट में उसने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा था कि संबंधित शिक्षक को सजा दिलवाई जाए और साथ ही अपने परिवार को ‘मिस’ करने की बात भी लिखी थी। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डीएसपी बोली- मामले की जांच कर रहे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि थाना सदर में आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link
