मुख्य बातें

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर: दुर्ग में नाबालिग से रेप और मारपीट मामले में गिरफ्तार युवक के घर को किया जमींदोज – durg-bhilai News

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर:  दुर्ग में नाबालिग से रेप और मारपीट मामले में गिरफ्तार युवक के घर को किया जमींदोज – durg-bhilai News

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नगर निगम की टीम ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी के अवैध मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई ग्राम पुरैना में की गई, जहां आरोपी और उसका परिवार शासकीय जमीन पर कब्जा कर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ पहले ही गंभीर मामला दर्ज किया जा चुका है। उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 65(2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया था घर
जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी और उसके परिजन ग्राम पुरैना में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे हैं। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने नियम के अनुसार उन्हें नोटिस जारी किया था और मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, तय समय में मकान खाली नहीं किया गया। पूरे घर को किया जमींदोज
नोटिस की अनदेखी किए जाने के बाद सोमवार को प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। कार्रवाई शुरू करने से पहले मकान के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध मकान को गिरा दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *