मुख्य बातें

बरनाला में हिंदू-सिख संगठनों का प्रदर्शन: गुरुद्वारे के पास शराब ठेका और चिकन शॉप खुलने से नाराज, बोले- धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – Barnala News

बरनाला में हिंदू-सिख संगठनों का प्रदर्शन:  गुरुद्वारे के पास शराब ठेका और चिकन शॉप खुलने से नाराज, बोले- धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – Barnala News

बरनाला के अग्रसेन चौक स्थित गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा के पास शराब का ठेका और चिकन शॉप खुलने के विरोध में हिंदू और सिख संगठनों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचकर ठेके का शटर बंद करवा दिया और दुकानदारों से दुकानें कहीं और ले जाने की अपील की। संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि जिस पवित्र स्थान पर प्रतिदिन अरदास होती है, लंगर सेवा चलती है और सैकड़ों श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं, उसके बिल्कुल सामने शराब और मांस की बिक्री शुरू कर दी गई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी इस अवसर पर पार्षद मलकीत सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के युवा सदस्य गुरनाम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री और बजरंग दल के संयोजक नीलमणि समाधिया ने कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे हिंदू धर्म हो या सिख धर्म, किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इन दुकानों को तुरंत बंद न करवाया गया तो वे चौक में पक्का मोर्चा लगाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। संगठनों ने आने वाले समय में संघर्ष को और तेज करने की बात कही ताकि पवित्रता और मर्यादा बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *