मुख्य बातें

रोहतक में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया: भिवानी का रहने वाला; परिवार के साथ किराए पर रह रहा था – Rohtak News

रोहतक में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:  भिवानी का रहने वाला; परिवार के साथ किराए पर रह रहा था – Rohtak News

रोहतक के शीतल नगर की गली नंबर-4 में एक युवक ने रात को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया, जिसका कल सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय विक्रम पुत्र पवन निवासी गांव पांडवान (भिवानी) हाल शीतल नगर गली नंबर-4 के रूप में हुई। विक्रम ने रात करीब 7 बजे के बाद घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विक्रम अपने माता-पिता व बहन के साथ किराए के मकान में रहता था। दो भाई-बहन में छोटा था विक्रम मृतक विक्रम दो बहन-भाई है। विक्रम की बड़ी बहन है, जबकि विक्रम छोटा था। जिस समय विक्रम ने कमरे में फांसी लगाई, उस समय परिवार भी घर पर ही मौजूद था। परिवार के लोगों ने जब विक्रम को फांसी पर लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में कर रही जांच शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शीतल नगर में एक युवक द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है। कल सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *