मुख्य बातें

सांख में पंचायत भवन का निर्माण कार्य ठप: पांच महीने से रुका काम, ग्रामीणों ने जांच कर कार्य शुरू कराने की मांग – Begusarai News

सांख में पंचायत भवन का निर्माण कार्य ठप:  पांच महीने से रुका काम, ग्रामीणों ने जांच कर कार्य शुरू कराने की मांग – Begusarai News

बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सांख पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पिछले पांच महीनों से ठप पड़ा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में गहरा असंतोष है, क्योंकि उन्हें सरकारी सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भवन के तैयार होने पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड और आवास योजना जैसे कई जरूरी सरकारी कार्य पंचायत स्तर पर ही पूरे हो जाते। इससे उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन में पंचायत कार्यालय, बैठक कक्ष और जनसेवा केंद्र सहित कई प्रशासनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की योजना है। ग्रामीणों के अनुसार, इस भवन के बनने से लगभग 20 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलता। हालांकि, निर्माण कार्य रुकने के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। निर्माण लागत और कार्य एजेंसी से जुड़ी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। रूपेश कुमार, हिमांशु कुमार, देव कुमार, रणवीर कुमार और पूर्व मुखिया अरविंद ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ रविशंकर प्रसाद से मांग की है कि निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए और कार्य को पुनः प्रारंभ कराया जाए। साथ ही, उन्होंने निर्माण लागत एवं कार्य एजेंसी से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग की है, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *