मुख्य बातें

सुल्तानपुर में गोलीबारी, बाल-बाल बचा युवक: मुख्य आरोपी हिरासत में; घटनास्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, आपसी विवाद में हुई घटना – Sultanpur News

सुल्तानपुर में गोलीबारी, बाल-बाल बचा युवक:  मुख्य आरोपी हिरासत में; घटनास्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, आपसी विवाद में हुई घटना – Sultanpur News

सुल्तानपुर के नॉर्मल चौराहे पर रविवार रात आपसी विवाद में गोलीबारी हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद एक लड़की को लेकर शुरू हुआ था। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि पुलिस को 3 मई की रात नॉर्मल चौराहे के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर की पुलिस टीम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि जय सिंह (पुत्र सत्यप्रकाश सिंह, निवासी सिरवारा रोड) और उसके साथियों का निशांत मिश्रा (पुत्र प्रभाकर मिश्रा, निवासी सिविल लाइंस) से पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते जय सिंह और उसके साथियों ने निशांत मिश्रा पर गोली चलाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी जय सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। घटना में शामिल अन्य युवकों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति अब पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *