मुख्य बातें

हिमाचल में महिला टीचर और बेटी समेत 4 की मौत: घायल ड्राइवर नाहन रेफर, संगड़ाह में 300 फीट गहरी खाई में गिरी ग्रैंड आई-10 कार – Nahan News

हिमाचल में महिला टीचर और बेटी समेत 4 की मौत:  घायल ड्राइवर नाहन रेफर, संगड़ाह में 300 फीट गहरी खाई में गिरी ग्रैंड आई-10 कार – Nahan News

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला संगड़ाह क्षेत्र में आज एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें महिला टीचर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल है। घायल को संगड़ाह में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार आज सुबह संगड़ाह की पियूलाणी-भलोना सड़क पर यह हादसा हुआ। इसमें महिला टीचर, उनकी बेटी समेत क्षेत्र के तीन अन्य लोग सवार थे। इनकी ग्रेंड आई10 नंबर HP79-2756 कार सड़क से करीब 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को सड़क पर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। मृतकों में ये लोग शामिल इस हादसे में अमरा देवी (52) पत्नी देवराज निवासी गाता गांव संगड़ाह, अराध्या (14) पुत्री देवराज, प्रियंका (14) पुत्री दीप राम निवासी गांव ऊंचा टिक्कर संगड़ाह और सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम निवासी कजवा संगड़ाह की मौत हो गई, जबकि अजीत कुमार (33) पुत्र रणसिंह निवासी गाता संगड़ाह घायल है। अमरा देवी भलोना स्कूल में टीचर है। हादसे में दो 14-14 साल की मासूम लड़कियों की भी मौत हो गई। क्षेत्र में शोक की लहर अब तक हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया यह जा रहा है कि जिस जगह एक्सीडेंट हुआ, वहां सड़क की हालत खराब है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *