पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को भारी बहुमत मिलने की खुशी पाली शहर के भाजपा कार्यालय में भी सोमवार शाम को मनाया गया। बड़ी संख्या में भाजपाई शहर के पांच मौखा पुलिया के पास भाजपा कार्यालय पहुंच। आतिशबाजी की। एक-दूजे को मिठाई खिलाई और जमकर नारेबाजी की। बंगाल की खास मिठाई जालमुरी खिलाते भाजपा कार्यकर्ता नजर आए। जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया की भारी बहुमत से विजय होने पर कार्यकर्ताओं में जोश-उत्साह से जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष सुनिल भंडारी के नेतृत्व मे आतिशबाजी कर व जालमुरी खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबू, मूलसिंह भाटी, शिवप्रकाश प्रजापत, प्रतापसिंह जोधा, राहुल मेवाड़ा, सुरेश पंवार, मानवेंद्र सिंह भाटी, सुदर्शनसिंह उदावत, गुमान सिंह रावत, कैलाश गौड, कमलेश मेवाड़ा, दीपक सोनी सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
Source link
