मुख्य बातें

झारखंड का रहने वाला था हांसी में मृत मिला युवक: गुरुग्राम में काम करता, दो साल की बेटी का पिता, IMEI नंबर से हुई पहचान – Hansi News

झारखंड का रहने वाला था हांसी में मृत मिला युवक:  गुरुग्राम में काम करता, दो साल की बेटी का पिता, IMEI नंबर से हुई पहचान – Hansi News


हांसी के सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजन।

दो दिन पहले हांसी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान लगभग 25 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड के बोकारो स्टील सिटी, सेक्टर-5सी, बजरंग नगर थाना क्षेत्र का निवासी था।

.

मनोज कुमार की करीब 2 साल की एक बेटी है। वह अपनी पत्नी अनमोल के साथ गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, वह अपनी पत्नी को रोहतक जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

पंचनामे की कार्रवाई करते हुए जीआरपी पुलिस।

मोबाइल फोन के जरिए हुई पहचान

मामले की जांच अधिकारी उषा शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन के जरिए की गई। फोन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद, बैटरी के नीचे लिखे IMEI नंबर के आधार पर उसे ट्रेस किया गया, जिससे मृतक की पहचान संभव हो सकी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।

बुधवार को परिजन हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी और अचानक मिली सूचना से वे स्तब्ध हैं। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।

जमीन पर बैठकर पुलिस ने दर्ज किए बयान

इसी दौरान हांसी के सामान्य अस्पताल में अव्यवस्था भी देखने को मिली। जीआरपी की सब-इंस्पेक्टर उषा शर्मा जब परिजनों के बयान दर्ज कर रही थीं, तो अस्पताल कर्मचारियों ने उनकी कुर्सी हटा ली। इसके चलते जीआरपी टीम को मजबूरन जमीन पर बैठकर ही परिजनों के बयान दर्ज करने पड़े, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *