ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय साजन के रूप में हुई है, जो साकीपुर गांव का निवासी था। इस वारदात को उसके पड़ोसियों ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे हुई। साजन अपने दोस्त के यहां शादी समारोह से घर लौट रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले मंगेश उर्फ टिल्लू ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे रोका और गाली-गलौज की। इसके बाद मंगेश उर्फ टिल्लू ने साजन पर फायिरंग कर दी। जिससे उसे तीन गोलियां लगीं। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल साजन को परिजनों द्वारा कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक साजन एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसके दो भाई हैं, जिनमें से छोटे भाई का नाम बॉबी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से प्राप्त शिकायत के आधार पर वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू (पुत्रगण स्व. कालू राम), वीरबती (पत्नी स्व. कालूराम), श्रीपाल (पुत्र धर्मी) और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
Source link
