मुख्य बातें

पंचकूला अस्पताल में DNB स्टूडेंट से महिला पर गिरा एसिड: निशान हटवाने आई थी, झुलस गया चेहरा, PMO ने बैठाई जांच – Panchkula News

पंचकूला अस्पताल में DNB स्टूडेंट से महिला पर गिरा एसिड:  निशान हटवाने आई थी, झुलस गया चेहरा, PMO ने बैठाई जांच – Panchkula News

पंचकूला के सरकारी अस्पताल में स्किन का इलाज करवाने के लिए आई महिला का चेहरा एसिड गिरने से झुलसा गया। इसके बाद महिला के बेटे ने हंगामा किया तो सीनियर डॉक्टर वहां पर आए और महिला का उपचार शुरू किया। पंजाब के मोहाली जिले के बलटाना निवासी गुल मोहम्मद ने बताया कि वह अपनी मां के चेहरे पर निशान हटवाने के लिए पंचकूला सरकारी अस्पताल में आया था। जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसकी मां के चेहरे पर एसिड गिरा दिया। जिसके कारण उसकी मां को चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद भागा DNB स्टूडेंट गुल मोहम्मद के अनुसार उसने शोर मचाया और शिकायत के लिए सीनियर डॉक्टरों के पास गया तो एसिड गिराने वाला डॉक्टर वहां से भाग गया। बाद में पता चला कि वो DNB स्टूडेंट हैं। हादसे के बाद उसकी मां का सीनियर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया है, लेकिन अभी उसकी मां काफी तकलीफ में हैं। उसने मामले की जांच के लिए सरकारी अस्पताल के PMO को लिखित शिकायत दी है। जिस पर उसे कहा गया है कि वे कुछ दिन बाद उसे जांच के लिए बुलाएंगें। स्किन विभाग के HOD करेंगे जांच : PMO पंचकूला अस्पताल में हुए हादसे की जांच के लिए PMO डॉ. आरएस चौहान ने स्किन विभाग के HOD डॉ. साहनी के नेतृत्व में जांच टीम बनाई है। जांच टीम हादसे में पीड़िता के बयान दर्ज करेगी और पूरे मामले की जांच रिपोर्ट पीएमओ को सौंपेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *