मुख्य बातें

कॉलेजों में आज से एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: हरियाणा में 31 मई तक कर सकते हैं अप्लाई, 6 जून तक दस्तावेजों की होगी वैरिफिकेशन – Bhiwani News

कॉलेजों में आज से एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:  हरियाणा में 31 मई तक कर सकते हैं अप्लाई, 6 जून तक दस्तावेजों की होगी वैरिफिकेशन – Bhiwani News

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक (UG) कक्षाओं में दाखिले के 7 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 मई तक जारी रहेगी। इस अवधि के दौरान हीं इच्छुक विद्यार्थियों को अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। हरियाणा में कुल 187 गवर्नमेंट कॉलेज, 96 एडिड कॉलेज व 94 प्राइवेट कॉलेज हैं। जिनमें स्नातक संकायों में दाखिले के प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले कॉलेजों ने सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट कर दिया है। लगभग सभी कॉलेजों में बीए के लिए सर्वाधिक सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए बीकॉम, बीसीए, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंसिज, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंसिज आदि कोर्स प्रोग्राम भी संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय शेड्यूल अनुसार कॉलेज प्रोफाइल भरने की प्रक्रिया 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चली। इसके बाद 7 मई से 31 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकेगा। आवेदन फॉर्म में सुधार (ओटीपी के जरिए) 1 जून तक किया जा सकेगा। सभी आवेदकों की सूची 2 जून को जारी की जाएगी। जिसमें संभावित आपत्तियां या त्रुटियां भी दर्शाई जाएंगी। कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और छात्रों द्वारा आपत्तियों का निवारण 9 मई से 6 जून तक किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची के लिए प्रारंभिक सूची 8 जून को जारी होगी। पहली मेरिट लिस्ट 11 जून को होगी जारी
पहली मेरिट लिस्ट (फेज-I) की प्रोविजनल सूची 10 जून को और फाइनल सूची 11 जून को जारी होगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून से 15 जून तक निर्धारित है। दूसरी मेरिट लिस्ट (फेज-II) की प्रोविजनल सूची 16 जून को और फाइनल सूची 17 जून को जारी की जाएगी। इसके लिए फीस 18 जून से 22 जून तक जमा की जा सकेगी। वहीं तीसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग का प्रावधान है। खाली सीटों के लिए काउंसलिंग 24 जून को होगी। इसके बाद 25 जून को पोर्टल नए पंजीकरण या फॉर्म एडिट के लिए दोबारा खुलेगा। 26 जून से 2 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस के साथ और 3 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपए लेट फीस के साथ काउंसलिंग होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *