वीडियो में लोग जान बचाते हुए तैरते हुए दिख रहे हैं।
जबलपुर में 30 अप्रैल को हुए बरगी क्रूज हादसे का बुधवार को एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में घटना के समय क्रूज से गिरने के बाद बहुत सारे लोग पानी में अपनी जान बचाने के लिए तैर रहे हैं। चाहे महिलाएं हो या फिर बच्चे, सभी लोग जद्दोजहद कर रहे हैं।
.
तेज हवाएं और पानी की लहरों के बीच जिंदगी और मौत की जंग भी इस वीडियो में देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जान बचाने के लिए मिनी क्रूज भी मौके पर पहुंचा था, पर वह किसी को नहीं बचा पाया।
बता दें, जबलपुर के बरगी बांध में हुए घटना में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोगों को बचाया गया है।
देखें तस्वीरें…
हादसे के बाद लोग पानी तैरते नजर आए।

किसी भी तरह खुद को किनारे पर ले जाने की जद्दोजहद करते हुए।

हादसे के बाद एक मिनी क्रूज लोगों को बचाने जाता हुआ दिखाई दिया।

तेज लहरों में तैरते दिखे पर्यटक।
कोर्ट बोला- क्रूज के पायलट और स्टाफ पर FIR हो
इससे पहले मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डीपी सूत्रकार की कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर कहा- पायलट ने लापरवाही से क्रूज चलाया, जिससे हादसा हुआ और कई लोगों की मौत हो गई।
अदालत ने कहा कि पायलट क्रूज की गतिविधियों से परिचित था, लेकिन वह उसमें सवार लोगों को डूबता छोड़कर सुरक्षित बाहर निकल गया।
यह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 और 110 के तहत अपराध है। यदि FIR और जांच नहीं हुई, तो भविष्य में भी क्रूज या नाव चलाने वाले लोग अनहोनी में यात्रियों को डूबता छोड़ सकते हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
अब जानिए, हादसा कैसे हुआ…


ये खबर भी पढ़ें…
डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री

जब क्रूज डूब रहा था, लोग लाइफ जैकेट तलाशते रहे। वह कैबिन में सील पैक हालत में बंद मिली।
जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट चढ़ाया गया। हादसे में बचे रोशन आनंद ने बताया कि क्रूज पर सवार होने के दौरान किसी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं दी गई। क्रूज डगमगाते ही लोग आधे घंटे इधर-उधर भागते रहे। पढ़ें पूरी खबर…
लाइफ जैकेट के बाद भी बरगी में मां-बेटे क्यों डूबे

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे ने 13 परिवारों को उम्र भर का गम दिया। इस त्रासदी की सबसे मार्मिक तस्वीर दिल्ली की मरीना मैसी और उनके 4 साल के बेटे त्रिशान की थी। रेस्क्यू टीम को दोनों के शव एक-दूसरे से जकड़े मिले और उनके पास लाइफ जैकेट भी थी। पढ़ें पूरी खबर…
