मुख्य बातें

सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 मई से: गर्मियों की छुट्टियों में 13 जुलाई तक होगा संचालन; बांदीकुई में भी ठहराव – Dausa News

सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 मई से:  गर्मियों की छुट्टियों में 13 जुलाई तक होगा संचालन; बांदीकुई में भी ठहराव – Dausa News

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 17 मई से 13 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन बांदीकुई सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04216 सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार सुबह 4 बजे सुल्तानपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 7:40 बजे जयपुर पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे साबरमती पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04215 साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल 18 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार सुबह 8:50 बजे साबरमती से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 11:40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव रेलसेवा मार्ग में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और महेसाना सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 14 थर्ड एसी इकोनोमी, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *