मुख्य बातें

43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर: निहारिका बारिक को गृह और ऋचा शर्मा को पंचायत विभाग की कमान, 7 जिलों के कलेक्टर बदले – Chhattisgarh News

43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर:  निहारिका बारिक को गृह और ऋचा शर्मा को पंचायत विभाग की कमान, 7 जिलों के कलेक्टर बदले – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। कई अहम विभागों के प्रमुख बदले गए हैं और 7 जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि मनोज कुमार पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सचिव स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग, कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग और परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सारांश मित्तर को CREDA का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाते हुए ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कोरिया में पुष्पा साहू, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संतन देवी जांगड़े, सूरजपुर में रेना जमील और बीजापुर में विश्वदीप को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर बनाया गया है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट- ………………….. ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक टीचर्स के तबादले: इसमें प्राचार्य-व्याख्याता,शिक्षक-सहायक शिक्षक शामिल, लिस्ट नहीं स्पेसिफिक आदेश और मैनुअल दस्तखत छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 350 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी यह आदेश आकार और प्रभाव दोनों ही लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *