मुख्य बातें

अब एनीमेशन-कहानी के जरिए स्टूडेंट्स पढ़ेंगे मैथ्स: आनंद कुमार की सुपर इन्फिनिटी लॉन्च, हर लैंग्वेज में रहेगा लेक्चर; जानिए घर बैठे कैसे होगी पढ़ाई – Patna News

अब एनीमेशन-कहानी के जरिए स्टूडेंट्स पढ़ेंगे मैथ्स:  आनंद कुमार की सुपर इन्फिनिटी लॉन्च, हर लैंग्वेज में रहेगा लेक्चर; जानिए घर बैठे कैसे होगी पढ़ाई – Patna News

सुपर-30 के संस्थापक टीचर आनंद कुमार ने शुक्रवार को अपने डिजिटल शिक्षा अभियान सुपर इन्फिनिटी ऑनलाइन क्लास प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसके जरिए स्टूडेंट्स मैथमेटिक्स को कहानी, एनीमेशन, संगीत और वास्तविक जीवन के अनुभवों के जरिए रोचक बनाते हुए सीख सकेंगे। शुक्रवार शाम 5:30 बजे एक सिनेमाई एनीमेशन वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया। इसके जारी होते ही छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया। इसे शिक्षा की दुनिया में एक नई शुरुआत बताई। आनंद कुमार बोले-हमारी छोटी सी टीम की कड़ी मेहनत है सुपर इन्फिनिटी का लक्ष्य लाखों बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है, जो संसाधनों की कमी या अवसरों के अभाव में अपने सपनों से दूर रह जाते हैं। लॉन्चिंग के दौरान आनंद कुमार ने कहा, हर साल सुपर-30 में केवल 30 बच्चों का चयन हो पाता था, लेकिन दिल में हमेशा एक सवाल रहता था कि बाकी लाखों सपनों का क्या? सुपर इन्फिनिटी उसी सवाल का जवाब है। आगे कहा, यह प्रयास सिर्फ एक ऑनलाइन क्लासेज नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट को उनकी छोटी सी टीम ने सालों की कड़ी मेहनत से तैयार किया है। मैथ्स के फॉर्मूलों को महसूस कर सीख सकेंगे बच्चे सुपर इन्फिनिटी के माध्यम से छात्र केवल फॉर्मूले नहीं सीखेंगे, बल्कि सब्जेक्ट को महसूस करते हुए यह समझेंगे कि गणित हमारे जीवन, संगीत, प्रकृति और ब्रह्मांड से कैसे जुड़ा हुआ है। इसपर आनंद कुमार का लेक्चर दुनिया के कई विदेशी भाषायों में भी उपलब्ध होगा। आनंद कुमार पद्मश्री से सम्मानित हैं बता दें कि आनंद कुमार लगभग 30 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में एक्टिव हैं। उनके सुपर- 30 अभियान ने आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों छात्रों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाया है। उनके इस प्रयास की तारीफ पूरी दुनिया के मीडिया में हुई है। उनके जीवन पर बनी फिल्म सुपर-30 को भी देश-विदेश में व्यापक सराहना मिली है। 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *