मुख्य बातें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जब्त हुई अवैध पानी की बोतलें: ट्रेन में लादकर सप्लाई की तैयारी हो रही थी – Gorakhpur News

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जब्त हुई अवैध पानी की बोतलें:  ट्रेन में लादकर सप्लाई की तैयारी हो रही थी – Gorakhpur News


गर्मी के मौसम में यात्रियों को साफ और सुरक्षित खानपान उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष अभियान शुरू किया है। रेलवे प्रशासन लगातार ट्रेनों और स्टेशनों पर खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रहा है, ताकि यात्रियों को शुद्ध पानी और

.

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जब्त हुई अनधिकृत पानी की बोतलें, पहले भी पकड़ा जा चुका है

इसी अभियान के तहत 7 मई को गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की गई। गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9 पर निरीक्षण के दौरान लगभग 1800 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त की गईं। ये बोतलें विभिन्न ट्रेनों में सप्लाई के लिए रखी गई थीं।

यह कार्रवाई सहायक वाणिज्य प्रबंधक गोरखपुर प्रशांत मिश्रा की अगुवाई में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि बिना अनुमति और संदिग्ध गुणवत्ता वाली पानी की बोतलों को ट्रेनों में भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने तुरंत सभी बोतलों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गर्मी के मौसम में पानी और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। अभियान के दौरान अनधिकृत वेंडरों और बिना मानक वाले खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवाएं जे.पी. सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध खानपान उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदें और किसी भी शिकायत की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *