गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी अनार सिंह और राजपाल का फाइल फोटो
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव खुरैरी में घूरकर देखने की बात पर हुए विवाद में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से फरार अन्य आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच
.
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनार सिंह और राजपाल पुत्र दारू पाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत एक-दूसरे को घूरकर देखने की बात से हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और पथराव हुआ। पथराव के दौरान आरोपी पक्ष के राजपाल के सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोट आई थी और उसे 12 टांके आए थे। इसके बाद आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें रमेश पाल की गोली लगने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, खुरैरी गांव निवासी रमेश पाल का अपने पड़ोसियों अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात रमेश अपनी बहन के यहां आयोजित शादी समारोह में भात देने जा रहा था। बाजार से लौटते समय उसकी मुलाकात अनार सिंह से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी मकान की छत पर चढ़ गए और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से रमेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसकी पत्नी और बेटे को भी छर्रे लगने से चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें…
ग्वालियर में घूरकर देखने पर पड़ोसी की गोली मारकर हत्या
ग्वालियर में घूरकर देखने के विवाद में दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। इस बीच एक पक्ष ने रायफल से करीब 20 राउंड फायर किए, जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से उसकी पत्नी और एक बेटा घायल हैं। दूसरे बेटे को लाठी लगी है।पूरी खबर पढ़ें
