मुख्य बातें

आरपीएफ ने यात्री का ₹1.55 लाख का लैपटॉप लौटाया: राजनांदगांव में ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत प्लेटफॉर्म पर छूटा बैग सुरक्षित दिया – Rajnandgaon News

आरपीएफ ने यात्री का ₹1.55 लाख का लैपटॉप लौटाया:  राजनांदगांव में ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत प्लेटफॉर्म पर छूटा बैग सुरक्षित दिया – Rajnandgaon News

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक यात्री का लाखों रुपये का सामान सुरक्षित लौटाकर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की है। आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म पर लावारिस हालत में मिले बैग को बरामद कर उसके असली मालिक तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, 7 मई की शाम नागपुर कंट्रोल रूम से रेल मदद के जरिए राजनांदगांव आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर अक्षिता काउंटर के पास एक बैग छूट गया है। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मिला लावारिस बैग सूचना मिलते ही पोस्ट प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक एन. के. साहू मौके पर पहुंचे। वहां स्टील की कुर्सी पर एक काले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में रखा मिला। जांच में मिला कीमती लैपटॉप आरपीएफ जवानों ने आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन बैग पर किसी ने दावा नहीं किया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए बैग को आरपीएफ पोस्ट लाया गया। जांच के दौरान बैग में एक कीमती लैपटॉप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.55 लाख बताई गई। हैदराबाद निवासी यात्री का निकला बैग आरपीएफ ने बैग के मालिक की पहचान करते हुए संपर्क किया। जांच में पता चला कि बैग राज जौहरी का है, जो ट्रेन नंबर 12772 एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे और गलती से बैग प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया था। सत्यापन के बाद परिजनों को सौंपा गया सामान सूचना मिलने के बाद राज जौहरी के साले मयूर श्रीवास्तव राजनांदगांव के निवासी हैं, सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। फोन पर सत्यापन और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद गवाहों की मौजूदगी में बैग सुरक्षित उन्हें सौंप दिया गया। परिजनों ने जताया आभार कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री के परिजनों ने आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की। रेलवे सुरक्षा बल लगातार ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत यात्रियों के छूटे सामान को सुरक्षित उनके पास पहुंचाने का काम कर रहा है। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी परेशानी की स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर तत्काल सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *