मुख्य बातें

कोडरमा में ट्रक ने युवकों को सौ मीटर घसीटा: बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत, दूसरा गंभीर, ट्रक चालक मौके से हुआ फरार – koderma News

कोडरमा में ट्रक ने युवकों को सौ मीटर घसीटा:  बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत, दूसरा गंभीर, ट्रक चालक मौके से हुआ फरार – koderma News

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक आवास के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान झुमरीतिलैया के पानी टंकी रोड निवासी 22 वर्षीय गोपी कुमार के रूप में हुई है। वहीं, 23 वर्षीय करण कुमार गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से झुमरीतिलैया से कोडरमा स्थित अपने नानी के घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बोल्डर लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सौ मीटर तक ट्रक के नीचे फंसी रही बाइक जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस गई। चालक ने वाहन नहीं रोका। ट्रक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए जेजे कॉलेज के पास तक ले गया। इस दौरान दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। शोर-शराबा और लोगों की भीड़ जुटने के बाद ट्रक चालक ने जेजे कॉलेज के पास वाहन रोका। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोपी कुमार को मृत घोषित कर दिया। करण कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त किया घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *