सीकर में आज जनगणना-2027 के फर्स्ट फेज का रिव्यू किया गया। जनगणना कार्य के डायरेक्टर विष्णु चरण मलिक ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। रिव्यू बैठक में 12 जनगणना मित्रों का सम्मान किया गया, इनमें 10 स्टूडेंट्स और 2 प्रगणकों का सम्मान किया गया। विभागीय डायरेक्टर मलिक ने कहा कि हाउस लिस्टिंग करने वाले कर्मचारी गर्मी का विशेष ध्यान रखें। कैप और गमछा साथ रखें, संभव हो तो दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक के टाइम को अवाॅयड करें और सुबह-शाम काम पूरा करें। प्रमुख जनगणना अधिकारी आशीष मोदी की अध्यक्षता में हुई रिव्यू बैठक में जनगणना निदेशक विष्णु चरण मलिक ने सीकर के जनगणना मित्र बनाने के नवाचार की सराहना की। जिला जनगणना अधिकारी रतन कुमार स्वामी ने स्वगणना की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की। डायरेक्टर मलिक और पीसीओ मोदी ने वार्ड-मोहल्ले में 50 से अधिक परिवारों की स्व-गणना करवाने वाले 10 स्टूडेंट्स और संबंधित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में सभी मकानों की ऑनलाइन लिस्टिंग करवाने वाले प्रगणक रणजीत और रामस्वरूप को एप्रीसिएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। बैठक में उपजिला जनगणना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा, SDM निखिल कुमार, नगर परिषद कमिश्नर शशिकांत शर्मा, स्टेट मास्टर ट्रेनर रवि जोशी व रमेश कुमार, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सोमेश कुमार शर्मा, सरजीत सिंह आदि मौजूद थे। पीसीओ आशीष मोदी ने बताया कि जिले में जनगणना के लिए 27 चार्ज अधिकारी, 1152 राजस्व ग्राम और 490 नगर निकाय वार्ड हैं। फर्स्ट फेज के लिए कुल 4888 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक गठित किए हैं। 92 फील्ड ट्रेनर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। 5111 प्रगणक घर-घर जाकर डेटा जुटाएंगे। 871 सुपरवाइजर प्रगणकों के काम की निगरानी करेंगे। गौरतलब है कि ऑनलाइन सेल्फ लिस्टिंग में सीकर के 42589 परिवारों की लिस्टिंग होने के साथ सीकर ने प्रदेश में फर्स्ट रैंक हासिल की है।
Source link
