झांसी में शुक्रवार शाम को गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। दुल्हन घर पर आई थी। नशे में धुत चचेरा भाई खुशी में तमंचे से फायरिंग कर रहा था। तभी एक गोली दूल्हे के चाचा के सीने में जा लगी। इससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन फानन में उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के ढिमरौनी गांव का है। बारात में भी गया था चाचा मृतक का नाम महेश यादव (50) पुत्र हरिसिंह यादव था। वह बड़ागांव के ढिमरौनी गांव के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, महेश के भतीजे सजेंद्र यादव की गुरुवार को शादी थी। बारात कानपुर देहात के राजपुर गांव गई थी। परिजनाें के साथ महेश भी शादी में गया था। शुक्रवार दोपहर को वह घर लौट आया था। शाम लगभग 5 बजे दूल्हा-दुल्हन घर पर पहुंचे। घर के बाहार डीजे बज रहा था और खुशी में सब लोग नाच रहे थे। यहां महेश भी खड़ा था। इस दौरान नशे में धुत चचेरा भाई गोपाल तमंचा लेकर नाचने लगा। उसने एक राउंड फायर किया। दोबारा तमंचा लोड करते समय तमंचा नीचे गिर गया। गोपाल ने तमंचा उठाया, तभी गोली चल गई। जो सीधे महेश के सीने में जा लगी। इससे वो जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर में मातम का माहौल महेश की मौत के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना भी नहीं दी। मेडिकल से पुलिस को पता चला। तब पुलिस गांव पहुंच गई। देर रात तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं थी। महेश यादव खेती किसानी करता था। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। उससे छोटा बेटा विक्रम (19) और बेटी मुस्कान अविवाहित हैं। आरोपी को हिरासत में लिया सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि दुल्हन के घर आने पर गोपाल तमंचे से गोली चला रहा था। तभी गोली महेश को लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
Source link
