मुख्य बातें

दुर्ग निगम कमिश्नर के पीए की पिटाई, कपड़े फाड़े, VIDEO: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की, हिंदू संगठन ने ऑफिस से खींचकर बाहर निकाला, पीटा – Chhattisgarh News

दुर्ग निगम कमिश्नर के पीए की पिटाई, कपड़े फाड़े, VIDEO:  देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की, हिंदू संगठन ने ऑफिस से खींचकर बाहर निकाला, पीटा – Chhattisgarh News


दुर्ग निगम कर्मचारी पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए थे। इसका स्क्रीनशॉट जब बजरंग दल, हिंदू संगठनों को मिला तो वे भड़क उठे।

.

8 मई की सुबह कार्यकर्ता निगम दफ्तर घुसे और कर्मचारी गौतम साहू को पकड़ कर बाहर निकाला। उसे इतना पीटा कि कपड़े फट गए थे। अन्य स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को छुड़ाया और थाने ले गई। बजरंग दल ने निगम कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

पिटाई के दौरान कर्मचारी के कपड़े फाड़ दिए गए।

महिला कर्मचारी के साथ कथित निजी व्हाट्सएप चैट, गलत शब्दों के कारण ब्लर किया गया है।

महिला कर्मचारी के साथ कथित निजी व्हाट्सएप चैट, गलत शब्दों के कारण ब्लर किया गया है।

पुलिस गौतम साहू को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

पुलिस गौतम साहू को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, दुर्ग नगर निगम में गौतम साहू निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम कर रहा है। उसका निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ निजी व्हाट्सएप चैट से सामने आया।

इस चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। वे निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

हंगामे के दौरान कामकाज प्रभावित

बता दें कि पोलसाय पारा के रहने वाले मंगल सिंह राजपूत ने पदमनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने बताया कि, महिला कर्मचारी ने 8 मई की सुबह यह चैट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई।

इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम दफ्तर पहुंचे और गौतम साहू को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से निगम कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित हुआ।

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

वकील ने लिखा- हिंदू इबादत क्या जाने, ये लोग काफिर: रमजान की बधाई देकर देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, हिंदू-संगठनों ने घेरा थाना, FIR दर्ज

रायपुर में विवादित पोस्ट के विरोध में हिंदू संगठन ने थाने का घेराव किया।

रायपुर में विवादित पोस्ट के विरोध में हिंदू संगठन ने थाने का घेराव किया।

रायपुर के राजातालाब इलाके में मुस्लिम एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवादित पोस्ट के बाद तनाव का माहौल है। इसके विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *